मथुरा, जनवरी 29 -- केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर का 11वां स्थापना दिवस श्रीअखिलेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-पाठ कर मनाया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीअखिलेश्वर महादेव के जयकारे लगाए। उप-कुलाधिपति मनोज अग्रवाल तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण अग्रवाल ने कन्याओं को भोजन कराया। कन्या भोज के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से प्रसादी ग्रहण की। केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के स्थापना दिवस पर सुबह से ही परिसर में भक्तिभाव का माहौल रहा। श्रीअखिलेश्वर महादेव मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया। देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना उप कुलाधिपति मनोज अग्रवाल, कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी, सीईओ अरुण अग्रवाल, केडी मेडिकल कॉलेज के डीन और प्राचार्य डॉ. आरके अशोका, केडी डेंटल कॉलेज की प्राचार्या और डी...