हाजीपुर, मार्च 3 -- हाजीपुर। निज संवाददाता स्थानीय कोनहारा के नमामि गंगे घाट पर फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना से हुई। हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह, नगर परिषद हाजीपुर की सभापति डॉ. संगीता कुमारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर गंगा आरती का शुभारंभ किया। मंत्रोच्चार गूंजायमान और आरती की लौ निकलने के साथ ही पूरा घाट भक्ति, आस्था और पवित्रता के वातावरण से आलोकित हो उठा। कुछ ही देर में गंगा आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और भव्य गंगा आरती के साथ-साथ अबीर-गुलाल भी उड़ाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कौनहारा घाट पर श्रद्धालुओं ने रंगों के साथ भाईचारे और प्रेम का स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.