देवघर, अप्रैल 9 -- मधुपुर प्रतिनिधि मंत्री हफीजुल हसन पथरचपटी अवस्थित आवासीय कार्यालय में क्षेत्र के विकास को गति देने कुल 49 विकास योजनाओं का शिलान्यास शुक्रवार को करेंगे। सभी योजनाओं की कुल लागत लगभग 19 करोड़ रुपए है। उसमें 12 करोड़ 10 लाख वाली मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में 22 स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास, 61 लाख की लागत वाली विधायक मद द्वारा 18 योजनाओं का शिलान्यास, 6 करोड़ 85 लाख की लागत वाली जल संसाधन विभाग द्वारा चेकडैम, तालाब, गार्डवाल की 9 योजनाओं का शिलान्यास आदि शामिल है। विधायक मद द्वारा सड़क, नाली, जल मीनार, गार्डवाल आदि योजनाएं शामिल है। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा व महागठबंधन के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहेंगे।इन योजनाओं का होगा शिलान्यास :-1. गोंदलीटांड़ टीटीहियांबांक शृंखलाबद्ध चेकडैम...