देवघर, अगस्त 25 -- मधुपुर प्रतिनिधि। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के बुढ़ई थाना अंतर्गत पहाड़पुर गांव में दर्दनाक घटना के बाद इलाज के दौरान मुजाहिद शेख की मौत पर मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने गहरा दुःख व्यक्त किया। सोमवार को मंत्री ने उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की। मंत्री ने घटना में घायलों से भी मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच करते हुए कानून के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: करंट की चपेट में आने से जेएमएम नेता की मौत...