लातेहार, अप्रैल 16 -- चंदवा, प्रतिनिधि। झारखंड अंजुमन के बैनर तले गुरुवार को शहर से सटे तिलैयाटांड़ मोहल्ला स्थित मदरसा खैरुल उलूम परिसर में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसका उदघाटन झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफिजुल हसन अंसारी करेंगे। अंजुमन के पदाधिकारियों ने बताया कि उक्त शिविर को लेकर सभी तैयारी पूरी कर गई है। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श, नेत्र जांच के अलावे महिला रोग विशेषज्ञ डॉ रुमिता आफरीन (रांची), फिजिशियन डॉ मोईनुल हक़ (रांची) विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उक्त शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...