चंदौली, मई 12 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में हंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री बनाए जाने पर खुशी का माहौल है। इसी क्रम में विश्वकर्मा उत्थान मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के कंचनपुर स्थित आवास पहुंचकर मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को बधाई दी। बीते सोमवार रात वाराणसी उनके आवास पर पहुंचे मंच के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। बधाई देने वालों में मंडल उपाध्यक्ष अनीता शर्मा, सभासद मीना विश्वकर्मा, शहाबगंज मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, कवि राजेश विश्वकर्मा राजू , शैलेश चंद्र शर्मा, पूर्व सभासद विजय विश्वकर्मा, अवधेश विश्वकर्मा, आनंद विश्वकर्मा, सभासद डॉ. रवि गुप्ता आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- हंसराज विश्वकर्मा के राज्यमंत्री बनने पर समाज में खुशी की लहर

हिं...