मंत्री से मिले एफसीआई सदस्य
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 26 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की सलाहकार समिति में उत्तर प्रदेश से पुनः सदस्य नामित होने के बाद राहुल गोयल ने सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा से मुलाकात की। इस दौरान बीएल वर्मा ने राहुल गोयल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। राहुल गोयल ने इस अवसर पर केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह खाद्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और खाद्यान्न वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.