आरा, मई 11 -- आरा। पटना में ग्राम रक्षा दल का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश संयोजक मधुकांत सिंह और प्रदेश सचिव गौतम सिंह के नेतृत्व में पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश से मिला। संयोजक मधुकांत सिंह ने बताया कि मंत्री के समक्ष ग्राम रक्षा दल की मांगों को रखा गया और दल के स्वयंसेवकों का विभागीय निर्देश के आलोक में यथाशीघ्र प्रशिक्षण शुरू कराने का अनुरोध किया गया। इस पर मंत्री जी ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में अभय सिंह, राजू कुमार, कुंज बिहारी कुशवाहा, बालेश्वर ठाकुर व अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...