रुडकी, मार्च 28 -- रुड़की, संवाददाता। पनियाला रोड निवासी लोगों ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रवासियों ने मंत्री का स्वागत करते हुए वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की। शनिवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं स्थानीय पार्षद संजीव तोमर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि पनियाला रोड पर जलभराव की समस्या मुख्यमंत्री की घोषणाओं में भी शामिल है। लेकिन इसके बावजूद अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। क्षेत्र की लगभग 50 हजार आबादी इस समस्या से प्रभावित है और बरसात के समय हालात बाढ़ जैसे हो जाते हैं। बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर शासन स्तर पर भेजा जा चुका है लेकिन मामला प्रशासन और शासन स्तर पर लंबित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...