आगरा, अप्रैल 13 -- न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण को लेकर प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायन को ज्ञापन सौंपा है। कासगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजा शंकर दुबे व व अधिवक्ता सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रभारी मंत्री से मिले। अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला न्यायालय परिसर में चैंबर का निर्माण अधूरा पड़ा है। अधिवक्ता लगातार चैंबर निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। न्यायालय परिसर में चैंबर नहीं होने से अधिवक्ताओं को गर्मियों व सर्दियों के समय दिक्कतों का सामना पड़ रहा है। न्यायालय परिसर में अधिवक्ता टीन शेड के नीचे बैठने के लिए मजबूर हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी चैंबर निर्माण के संबंध में ज्ञापन दे चुके हैं। यह भी पढ़ें- मिर्जापुर अधिवक्ता हत्याकांड की निंदा, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग उसके बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं ...