अल्मोड़ा, जून 10 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। मंत्री सुबोध उनियाल पर यूकेडी की महिला नेत्री प्रमिला रावत के साथ अभ्रदता का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्य चौराहे पर पुतला भी फूंका। कहना था कि नरेद्रनगर निकाय चुनाव में मंत्री सुबोध उनियाल ने उक्रांद महिला नेत्री से मतदान केंद्र में बदतमीजी की गई। सोशल मीडिया से इस घटना की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उबाल है। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर एकत्रित होकर मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही उत्तराखण्ड की जनता से 2027 विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट और जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कहा कि मातृशक्ति सम्मान का ढोंग करने वाले भाजपा के मंत्री ही जब मातृशक्ति के साथ अभद्रता पर उता...