रांची, सितम्बर 6 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड सरकार के नगर विकास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति तथा खेलकूद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के शनिवार देर रात हृदयाघात से हुए आकस्मिक निधन पर खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि उनके निधन से पूरा झारखंड और राजनीतिक जगत शोक में डूब गया है। सुदिव्य कुमार सोनू झामुमो के समर्पित और निष्ठावान नेता होने के साथ गठबंधन सरकार के कुशल, दूरदर्शी और संवेदनशील राजनेता थे। छात्र हित, युवाओं के अधिकार, शहरी विकास और पर्यटन के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनका असमय निधन राज्य और गठबंधन के लिए अपूरणीय क्षति है। यह भी पढ़ें- सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि देने गिरिडीह पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री सांसद कालीचरण मुंडा, नईमुद...