साहिबगंज, सितम्बर 7 -- साहिबगंज। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर सोमवार को साहिबगंज महाविद्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि श्री सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शिक्षा, उच्च शिक्षा, युवा एवं विकास से जुड़े क्षेत्रों में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके निधन से राज्य ने एक सक्रिय एवं कर्मठ जनप्रतिनिधि खो दिया है। यह भी पढ़ें- प्रार्थना सभा में मंत्री सुदिव्य को दी गई श्रद्धांजलि ...