मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन अपूरणीय क्षति : रागिनी सिंह
धनबाद, सितम्बर 7 -- झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस असामयिक निधन को अत्यंत पीड़ादायक और राज्य के लिए एक बहुत बड़ा आघात बताया। विधायक रागिनी सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू एक अत्यंत जुझारू, कर्मठ और जनहित के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे। उनके अचानक चले जाने से मन बेहद व्यथित है। जनसेवा के क्षेत्र में उनके संघर्षशील व्यक्तित्व और कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- मंत्री सुदिव्य के निधन पर शोक संवेदना यह भी पढ़ें- पूर्व जिप अध्यक्ष और झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.