वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की सगाई के कार्यक्रम में शनिवार को जिले में वीवीआईपी व वीआईपी का आगमन होगा। इसे लेकर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन किया है, जो शनिवार सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। इसके तहत शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। तालानगरी चौकी से डीपीएस स्कूल तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा। एसपी ट्रैफिक प्रवीन कुमार ने बताया कि कानपुर एटा की तरफ से शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन पनैठी फ्लाईओवर से ही डायवर्ट होंगे। इसी तरह कमालपुर कट की ओर से एटा चुंगी होकर आने वाले वाहन कमालपुर कट/कमालपुर हाईवे-एनएच 34 कट से हाईवे होकर, आगरा चेंजर की तरफ से आने वाले वाहन आगरा चेंजर से ...