मंत्री संदीप सिंह की दुल्हनियां बनेंगी मेघना, अंतरा के होंगे सौरभ; दोनों भाइयों की आज सगाई
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह के 14 नवंबर को होने जा रहे सगाई समारोह को लेकर अलीगढ़ से लखनऊ तक सियासी गलियारों में हलचल है। संदीप सिंह यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के पोते हैं। उनके पिता राजवीर सिंह भी सांसद रह चुके हैं। संदीप सिंह की उम्र 35 साल है। उनकी शादी बचपन की दोस्त मेघना चौधरी से तय हुई है। मेघना का परिवार मूल रूप से अलीगढ़ जिले के गौंडा ब्लॉक के रुदायन उर्फ तारापुर गांव का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संदीप और मेघना की पहली मुलाकात अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। वहीं संदीप सिंह के भाई सौरभ सिंह की शादी सहारनपुर की बेटी अंतरा त्यागी के साथ तय हुई है। अंतरा त्यागी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.