लखनऊ, जनवरी 3 -- निषाद पार्टी के अध्यक्ष व मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने शनिवार को कांग्रेस, सपा और बसपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि 70 साल से पउआ पिलाकर झउआ भर वोट लिया जा रहा था। अब 'झउआ' भर वोट लेने वाले सत्ता से बाहर हैं। हम मतदाताओं को और जागरूक करेंगे। उन्होंने अपने सरकारी आवास में पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा लगवाने और 13 जनवरी से संकल्प यात्रा निकालने की बात कही है। उन्होंने बातचीत में कहा कि फूलन देवी की जयंती के अवसर पर प्रतिमा लगाई जाएगी। मंत्री के आवास परिसर में पहले ही डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा स्थापित है। जब तक मैं मंत्री हूं तब तक प्रतिमा लगी रहेगी। उसके बाद हम प्रतिमा अपने साथ ले जाएंगे। उनकी प्रतिमा सामाजिक न्याय और स्वाभिमान के संकल्प का प्रतीक होगी। उनके अलावा समाज के अन्य महापुरुषों की मूर्ति भी लगाई...