लखनऊ, फरवरी 18 -- - बजट पर चर्चा के दौरान मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा- नेता प्रतिपक्ष माफी मांगें अन्यथा उनपर एससी-एसटी एक्ट में दर्ज होगा मुकदमा - मंत्री ने सपा और कांग्रेस पर किया तीखा हमला, कहा- निषादों का हक छीना दोनों पर्टियों ने लखनऊ, विशेष संवाददाता। बजट पर चर्चा के दौरान बुधवार शाम को मत्स्य संजय निषाद और सपा विधायकों में तीखी बहस हो गई। विरोध करते हुए सपा कार्यकर्ता वेल में आ गए। इस बीच सपा विधायकों ने मंत्री के हाथ से कागज छीने। संसदीय कार्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने इसे मंत्री हमले की कोशिश बताते हुए पीठ से शिकायत की। डॉ. निषाद ने बजट की तारीफ करने के बाद सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला किया। निषाद समुदाय ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी, मुगलों से लड़ाई लड़ी और पिछले 75 साल से इन बेईमानों (कांग्रेस) से भी लड़ रहे हैं। ये जो दा...