उरई, मई 24 -- उरई। संवाददाता राजकीय मेडिकल कालेज में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद निषाद समाज के लोगों ने शहर में पद यात्रा व रैली निकालकर एकजुटता का संदेश दिया। पदयात्रा में मंत्री संजय निषाद भी समाज के लोगों का उत्साहबर्धन करते हुए चल रहे थे। रैली के माध्यम से सामाजिक ताकत भी दिखाई गई।

राजनैतिक एकता का आयोजन निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के बैनर तले रविवार को राजनैतिक एकता विशाल महारैली का आयोजन किया गया। देर शाम को महारैली व पदयात्रा कालपी रोड से होते हुए निकली। डीजे की धुन पर बज रहे गीतों के बीच यात्रा में चल रहे समाज के लोग थिरकते हुए चल रहे थे। रैली में मंत्री मत्स्य विभाग उ. प्र. सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी डॉ संजय कुमार निषाद भी मौजूद थे। रैली में निषाद समाज के लोगों के साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रही। रैली ...