सासाराम, अगस्त 19 -- डेहरी, एक संवाददाता। रालोम नेता जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी की मां प्रमिला देवी के निधन पर बिहार सरकार के मंत्री समेत कई विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके बाबूगंज स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान नेताओं ने कहा कि मां का निधन पुत्र और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...