बदायूं, मार्च 1 -- बदायूं, संवाददता। सीएम डैशबोर्ड व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अफसरों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुये प्रभारी मंत्री गुलाब देवी के सामने केंद्रीय राज्यमंत्री, जिलाध्यक्ष व विधायकों की नारजागी के बाद पुलिस हरकत में आई। शहर कोतवाली के बाद सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दातागंज तिराहे के पास शुक्रवार रात को छह सटोरिया मैच पर सट्टा लगाते गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से छह हजार 770 रुपये, छह मोबाइल बरामद किये। जवाहरपुरी चौकी प्रभारी अनंत अमौरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा, बीती रात को वह पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि मझिया बाईपास के पास बने एक टयूबवेल के पास कुछ लोग मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। पुलिस ने दबिश दी तो सट्टा लगाते हुए छह लोग मिले। पुलिस ने सभी गिरफ्तार कर लिया। पूछ...