देहरादून, नवम्बर 4 -- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से दर्ज कराए गए उत्पीड़न और धोखाधड़ी के मुकदमे में आरोपी पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मामले में एसआईटी ने कोर्ट से गिरधारी साहू का गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) हासिल कर लिया है। लगातार फरार चल रहे साहू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब जल्द ही उस पर इनाम भी घोषित करेगी। देहरादून की कैंट कोतवाली में बीते 15 अक्तूबर को केस दर्ज होने के बाद से ही गिरधारी साहू मोबाइल बंद कर लापता है। एसआईटी की टीमें बरेली समेत कई संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश कर चुकी हैं। लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। यह भी पढ़ें- नेपाल भागे गिरधारी? दो करीबियों की तलाश में SIT, रेखा ने पुलिस को बताए ये 2 नामदेश छोड़ने की आशंका, इनाम घोषित होगा उसके भारत से भागकर नेपाल पहुंचने की भी आशंका है...