दुमका, जुलाई 20 -- दुमका। पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने समाहरणालय सभागार में दुमका, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा एवं गोड्डा जिले के उत्पाद विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति, राजस्व संग्रहण, प्रवर्तन कार्रवाई तथा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की विस्तार से समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने किया पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की बैठकबैठक के दौरान मुख्य बिंदु बैठक के दौरान मंत्री ने सभी जिलों के उत्पाद अधीक्षकों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विगत पांच वर्षों के जिलेवार राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्व वृद्धि के लिए योजनाबद्ध एवं ...