रामगढ़, मार्च 9 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना की स्कॉट गाड़ी रविवार को छतरमांडू के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरो ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सब इंस्पेक्टर विकास कुमार को हल्की चोटें आई हैं। बताया जाता है कि पुलिस की स्कॉट गाड़ी झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र महतो को एस्कॉर्ट करते हुए रामगढ़ से रजरप्पा की ओर जा रही थी। इसी दौरान छतरमांडू के पास सामने से आ रही बोलेरो वाहन संख्या जेएच 01एफ 00191 ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर काफी तेज होने के कारण दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।घटना के समय स्कॉट वाहन में सब इंस्पेक्टर विकास कुमार, ड्राइवर सहित कुल चार कर्मी सवार थे। दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर विकास कुमार को आंशिक चोट आई है। जबकि अन्य जवानों को भी हल्की चोटें लगी हैं। सभी की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.