बोकारो, अगस्त 28 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को अपने आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों से मुलाकात की। गोमिया, कसमार और पेटरवार प्रखंड से आए ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष व्यक्तिगत समस्याओं के साथ क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और विकास से जुड़े मुद्दे रखे। मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा संबंधित मामलों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र का विकास, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार सरकार की प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस...