बोकारो, मार्च 14 -- पेटरवार। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद व गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी के साथ बजट सत्र की कार्यवाही प्रारंभ होने से पहले स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो से शनिवार को विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में भेंट की। इस दौरान मंत्री ने उन्हें विभाग की ओर से गुलदस्ता, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजटीय उपबंध एवं कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...