रांची, मई 23 -- तमाड़, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के पेयजल, स्वच्छता, उत्पाद और मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शनिवार को परिवार और विधायक के साथ प्राचीन सोलहभुजी मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...