बोकारो, मई 6 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बुधवार को रांची स्थित पल्स अस्पताल पहुंचकर इलाजरत पूर्व मंत्री और गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना तथा उपस्थित चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान मंत्री ने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होने की कामना करते हुए कहा कि माधव बाबू जल्द स्वस्थ होकर पुनः समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...