बोकारो, अप्रैल 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल, स्वच्छता एवं उत्पाद व मद्द निषेद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के समक्ष पाइप लाइन से पेयजल का मामला पहुंचा तो मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एन एच ए आई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को फोन पर जमकर लताड़ा और तोड़े गए मुख्य पाइप लाइन को ठीक करने के लिए चार दिनों की अल्टीमेटम दिया। कहा कि चार दिनों के अंदर लुकैया ओवरब्रिज निर्माण के दौरान तोड़े गए पानी के मुख्य पाइप को जोड़ा जाय, ताकि इस गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जा सकें, अगर चार दिनों के अंदर मुख्य पाइप लाइन को जोड़ा नही गया तो एफ आई आर दर्ज करेंगे।कैसे हुई समस्या उत्पन्न: राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 320 के निर्माण के दौरान लुकैया गांव में सड़क निर्माण कार्य करा रहे एन जी इंफ्रास्ट्रक्चर कंप...