मधुबनी, दिसम्बर 28 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। शिक्षाविद् सह पूर्व विधान पार्षद् डॉ. नीलाम्बर चौधरी की 92 वीं जयंती समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार की समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी करेंगे। कॉलेज के संस्थापक रहे डॉ चौधरी की स्मृति में कटैया रोड स्थित कॉलेज परिसर में समारोह का आयोजन 3 जनवरी 2026 को अपराह्ण 11 बजे शुरू किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री अरूण शंकर प्रसाद, मुख्य वक्ता के कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्याकलय के कुलपति लक्ष्मीनिवास पाण्डेय एवं बीएन मंडल विश्वविद्यालय,मधेपुरा के कुलपति प्रो.बी. एस. झा उपस्थित होंगे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, विधायक सुजीत कुमार, विधायक राजेश मंडल सहित अन्य स्थानीय समाजसेवी एवं ...