लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा में गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच खेल को लेकर खूब चुहलबाजी हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच खेल में हाथ आजमाने तक की चर्चा हो गई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी इस पर खूब चुटकी ली। खेल मंत्री ने कहा कि किसी भी खेल में हाथ आजमा लो...। हुआ यूं कि सपा सदस्य सचिन यादव ने खेल बजट की चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए बजट में पर्याप्त इंतजाम नहीं किए हैं। सपा सदस्य कमाल अख्तर ने कहा कि मंत्री बनाते वक्त ध्यान देना चाहिए कि वह उस क्षेत्र का अनुभवी हो। खासकर खेल मंत्री उसे बनाया जाए जो खिलाड़ी हो। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव जवाब देने के लिए उठे तो उन्होंने कहा कि वह भी खिलाड़ी रहे हैं। हाकी, क्रिकेट और कबड्डी आदि खेलते रहे हैं। इस पर कमाल अख्तर ने कहा तो...