रुद्रपुर, जून 28 -- सितारगंज, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रविवार को सितारगंज और शक्तिफार्म क्षेत्र में जनता से सीधा संवाद कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। शक्तिफार्म क्षेत्र के लोगों ने मंत्री को बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से अवगत कराया। इस पर उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई कराई। मंत्री बहुगुणा ने बताया कि शक्तिफार्म बाजार की बिजली लाइन को ग्रामीण क्षेत्र की लाइन से अलग कर दिया गया है। इससे नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का लोड कम होगा और आपूर्ति बाधित होने की संभावना घटेगी। एसडीओ हर्षित जायसवाल ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और ट्रिपिंग और बार-बार होने वाले शटडाउन की समस्या में कमी आएगी। यह भी पढ़ें- मंत्री...