मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
रुद्रपुर, जुलाई 1 -- सितारगंज, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बुधवार सुबह और मंगलवार देर रात नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प के तहत क्षेत्र में सभी वर्गों और समाज के लोगों के लिए विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वार्ड नंबर चार में आयोजित बैठक में राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद और पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से किसी के बहकावे में न आने की अपील की। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कब्रिस्तान रोड के निर्माण के लिए करीब 14 लाख रुपये का टेंडर हो चुका है और जल्द कार्य शुरू होगा। वहीं, नमाजगाह के लिंटर निर्माण के लिए लगभग 36.50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.