मंत्री बनने की खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर
कन्नौज, मई 10 -- क्षेत्र के लिए एक बार फिर गर्व का क्षण सामने आया है। प्रदेश की राजनीति में छिबरामऊ की पहचान को नई मजबूती देते हुए तिर्वा विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं मेरापुर गढिय़ा गांव निवासी कैलाश सिंह राजपूत एडवोकेट को योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उनके मंत्री बनने की खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। समर्थकों और शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। हालांकि कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए हैं, लेकिन उनका पैतृक गांव छिबरामऊ विकास खंड क्षेत्र का मेरापुर गढिय़ा है। इसके साथ ही छिबरामऊ नगर की आवास विकास कॉलोनी में भी उनका आवास बना हुआ है, जिससे उनका क्षेत्र से गहरा जुड़ाव हमेशा बना रहा है। स्थानीय लोग उनके मंत्री बनने को छिबरामऊ के सम्मान और राजनीतिक महत्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.