नई दिल्ली, जून 23 -- दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने मंगलवार रात को सोशल मीडिया के जरिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाने और इस काम के लिए पंजाब के दो अधिकारियों का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया। इस बारे में शेयर की अपनी पोस्ट में वर्मा ने कहा कि अकाल तख्त साहिब के 15 जून को आए आदेश के बाद भगवंत मान ने लुधियाना के सीपी और एसपी को अपने पक्ष में एक फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाने का काम सौंपा था। वर्मा ने आगे बताया कि इसी काम के सिलसिले में ये दोनों अधिकारी एक दिन बाद 10 लाख रुपए लेकर गुरुग्राम आए थे और फॉरेंसिक लैब के मालिकों से मुलाकात भी की थी। वर्मा ने बताया कि अब इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने लैब मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अपने दावे के समर्थन में वर्मा ने कथित रू...