चाईबासा, दिसम्बर 17 -- झारखंड सरकार के राजस्व निबंधन और परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने मंगलवार को चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र की 18 योजनाओं का शिलान्यास और 03 योजनाओं का उद्घाटन किया। चाईबासा नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने योजनाओं के शिलापट्ट का अनावरण करते हुए योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन योजनाओं में गांधी मैदान का सौंदर्यीकरण के साथ शहरी क्षेत्र में 19 सड़कों का निर्माण और अन्य योजनाएं शामिल हैं। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि चाईबासा शहर की सड़कों और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। योजनाओं का कार्य गुणवत्तापूर्व हो, जिससे कि इसका अधिक समय तक लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने नगर परिषद और काम करने वाले संवेदकों से गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। मंत्री इस अ...