बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को 12 लाभार्थियों के बीच ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने पारिवारिक लाभ व अनुग्रह अनुदान की राशि का चेक वितरण किया। लाभार्थियों के बीच छह लाख 40 हजार रुपये का चेक वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने हर घर तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। सड़क हादसे या आपदा के तहत मृतकों के आश्रितों को भी पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार व अनुग्रह अनुदान के तहत चार लाख रुपये दिये जा रहे हैं। दुख के समय राज्य सरकार लोगों के साथ खड़ी है। आपदा प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बीडीओ डॉ. जियाउल हक, सीओ दीपक कुमार, आरडीओ नीतीश कुमार पाठक, राजस्व अधिकारी देव प्रकाश शर्मा, पीओ संजय कुमार सिन्हा, डॉ. धनंजय कुमार देव, रामकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.