जौनपुर, मई 18 -- खेतासराय (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने रविवार की देर शाम नगर के गोलाबाजार वार्ड में एक साथ तीन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर सभासद और पार्टी कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में मोहल्ला वासी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित/मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत एक करोड़ 15 लाख 27 हजार की लागत से तीनों विकास कार्य होंगे। जिसमें 39.75 लाख की लागत से कन्हैया सेठ के मकान से अनिल प्रजापति के मकान तक, 45.37 लाख की लागत से आसिफ अली के मकान से मनीष सोनी के मकान तक और 30.15 लाख की लागत से चिन्टू मौर्य के मकान से गुड्डू प्रजापति के मकान तक इंटरलोकिंग मार्ग और नाली निर्माण कार्य शामिल है। यह भी पढ़ें- शिलान्यास से पहले अराजकतत्वों ने तोड़ा शिलापट्ट शिला...