मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- बंदरा। केंद्रीय राज्य मंत्री सह सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद सोमवार को बड़गांव पहुंचे। छह फरवरी को पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में सरपंच की पिटाई मामले की लोगों से जानकारी ली। मंत्री ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी से फोन पर बात कर कार्रवाई का निर्देश दिया। इस मौके पर बड़गांव के मुखिया अब्दुल सत्तार अंसारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, सांसद प्रतिनिधि अवधेश निषाद, विक्की जायसवाल, विशेश्वर सहनी, अविनाश सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...