जौनपुर, जून 2 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने नामित सभासद शुभम जायसवाल के दादा कामता प्रसाद जायसवाल के निधन पर सोमवार को उनके आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। समाजसेवी कामता प्रसाद का गत मंगलवार को बीमारी के चलते निधन हो गया था। मंत्री ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान जिला महामंत्री अजय सिंह, मंडल महामंत्री मनीष धर्मरक्षक, राविंस गुप्ता, शांति भूषण मिश्र समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा मंत्री ने मुकेश चन्द्र गुप्ता के पिता के निधन पर, प्रदीप श्रीवास्तव की माता के निधन पर, पत्तू यादव की पत्नी के निधन पर शोक संतप्त परिजनों के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...