मंत्री ने शिक्षकों को वितरित किया कैशलेस चिकित्सा कार्ड
सोनभद्र, जुलाई 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को 7.5 लाख रूपये तक के नि:शुल्क उपचार की सुविधा प्रदान करने वाले कैशलेस चिकित्सा कार्ड समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ की तरफ से वितरित किए गए। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश के 1.28 लाख से अधिक उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ा जा रहा है। जनपद में कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा के नोडल महाविद्यालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा के तत्वावधान में किया गया। यह भी पढ़ें- यूपी के हायर एजुकेशन टीचरों को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.