गोड्डा, मार्च 23 -- मेहरमा, एक संवाददाता। रविवार को सूबे की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मेहरमा प्रखंड मुख्यालय परिसर में 1.57 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पार्क एवं पीसीसी सड़क निर्माण तथा 1.85 करोड़ रुपए की लागत से ब्लॉक परिसर की घेराबंदी हेतु चहारदीवारी निर्माण की आधारशिला रखी। तत्पश्चात परिसर में बने मंच से आम जनों को भी संबोधित किया। उन्होंने सर्वप्रथम त्योहार के इस मौसम में संबंधित सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है। जिसके लिए वह हर संभव प्रयास में लगी हैं। बतौर मंत्री उनके कार्यकाल का एक वर्ष पूरा हो रहा है। जिसमें उन्होंने मूल वासियों हेतु पेशा कानून, जबकि ग्रामीण विकास हेतु 15वीं वित्त योजना के साथ उसके सहयोग हेतु पहली बार स्टेट फाइनेंस कमिशन की राशि भेज कर अपना वादा निभाया। इस प्रकार स...