बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- मंत्री ने मैट्रिक टॉपर छात्राओं को दिया मेडल एवं प्रशस्ति पत्र शेखपुरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के खुड़िया स्थित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या प्लस टू आवासीय उच्च विद्यालय में शुक्रवार को अति पिछड़ा कल्याण मंत्री रमा निषाद के आगमन पर सम्मान समारोह हुआ। इस अवसर पर मंत्री दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालीं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि विद्यालय की सभी 33 छात्राओं का प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होना गर्व की बात है। उन्होंने छात्राओं को निरंतर मेहनत करने और शिक्षा के माध्यम से परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। मंत्री ने विद्यालय में अपेक्षाकृत कम नामांकन पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा नि:शुल्क आवास, भोजन और शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के ब...