बिजनौर, सितम्बर 26 -- ऑक्सफोर्ड स्कूल के नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने सम्मानित किया। शनिवार को नहटौर डिग्री कॉलेज के विवेकानंद हॉल में सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्रीय राज्य मंत्री, अध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भगवत प्रसाद मकवाना ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। छात्र-छात्राओं से कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। मौके स्कूल के अध्यक्ष आशीष सिंघल, ईडी लीना सिंघल, स्कूल प्रधानाचार्य इदरीस अहमद, नहटौर डिग्री कालेज के प्राचार्य संजीव गौड़, अनिल सूद मौजूद रहे। अध्यक्षता लीना सिंघल ने और संचालन त्रिमोहन गंगोत्री ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...