मुजफ्फर नगर, मई 23 -- मुजफ्फरनगर । उप्र के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार दोपहर तीन बजे विकास भवन, मुज़फ्फरनगर में विद्युत विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है। बैठक में डायरेक्ट कमर्शियल एन.के. मिश्रा, मुख्य अभियंता विनोद गुप्ता, अधीक्षण अभियंता सहित जनपद के सभी अधिशासी अभियंता उपस्थित रहेंगे। भीषण गर्मी के बीच नगर में बिगड़ती विद्युत व्यवस्था को लेकर नगर विधायक एवं व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को तलब किया है। नगरवासियों से लगातार मिल रही शिकायतों-बार-बार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और आपूर्ति में अनियमितता-को गंभीरता से लेते हुए मंत्री कपिल देव ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक से भी वार्ता कर स्थिति में तत्क...