वाराणसी, मार्च 16 -- वाराणसी। शिवपुर बाईपास स्थित कादम्बनी लॉन में रविवार को स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल की अगुवाई में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का मनमोह लिया। रवींद्र जायसवाल ने कहा कि होली का पर्व भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण उत्सव है, जो समाज में आपसी प्रेम और एकता का संदेश देता है। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि यह दिलों को जोड़ता है। समाज में प्रेम और सौहार्द बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक हैं। सरकार का उद्देश्य केवल विकास करना ही नहीं बल्कि समाज में सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को भी मजबूत करना है। लोगों से अपील की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.