देहरादून, अप्रैल 18 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने के निर्देश दिए। कालीदास रोड स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय में हुई बैठक में मंत्री ने मसूरी में वेडिंग जोन के विकास के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। सुवाखोली के भुवनेश्वरी देवी मंदिर में सौन्दर्यीकरण, सामुदायिक शौचालयों के निर्माण को तेज करने को कहा। उन्होंने न्यू कैंट रोड, नैशविला रोड तथा संतला देवी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने, प्रमुख चौराहों पर पथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में सालावाला एवं पुरकुल में सामुदायिक केन्द्रों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने को कहा। यह भी पढ़ें- 4.28 करो...