मुजफ्फरपुर, मई 16 -- औराई। राजखंड जोंका पुल के कार्य का शनिवार को विधायक सह मंत्री रामा निषाद ने जायजा लिया। उन्होंने ठेकेदार को बरसात से पहले आवागमन चालू करने का निर्देश दिया। इसके बाद मंत्री ने निषाद कॉटेज में समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कमलेश सहनी, गुड्डू साह, नुनू सहनी, राजकुमार पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...