मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- गायघाट। केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद शनिवार को चोरनियां गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक जगतवीर राय के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। मंत्री ने वरीय पुलिस पदाधिकारी से बात कर निष्पक्ष जांच कराने व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि घटना में जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शशांक शेखर चौहान, जयप्रकाश गामी, प्रसेनजीत कुमार व संजागर सहनी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...