गोड्डा, जून 22 -- महागामा प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र में हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीण विकास सह पंचायती राज विभाग मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचीं।

मंत्री का दौरा मंत्री ने गंभीर रूप से घायल नन्हें यश कुमार के घर पहुंचकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द साझा किया।मंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। ऐसे कठिन समय में परिवार जिस पीड़ा और चिंता से गुजर रहा है, उसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।

सहायता का आश्वासन उन्होंने ईश्वर से यश कुमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि बेहतर इलाज के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी में ...